.jpg%3Fwidth%3D640)
मेरिल स्ट्रीप(Meryl Streep)
Browse by day
ये कौन हैं?
मेरिल स्ट्रीप (जन्म मैरी लुईस स्ट्रीप, २२ जून १९४९) (अंग्रेज़ी: Mary Louise "Meryl" Streep) एक अमेरिकी अभिनेत्री हैं जिन्होंने रंगमंच, टीवी और फिल्मों में काम किया है। उन्हे व्यापक रूप से आज तक के सभी प्रतिभाशाली कलाकारों में से एक माना जाता है। मेरिल ने मंच पर अपनी व्यावसायिक शुरुआत द प्लेबॉय ऑफ़ नेविल्ल (१९७१) के साथ की और परदे पर एक टीवी फिल्म द डेडलिएस्ट सीजन (१९७७) के साथ की। उस ही वर्ष उन्होंने फ़िल्मी जगत में अपनी पहली पिक्चर जूलिया (१९७७) के साथ कदम रखा। १९७८ की फिल्म द डियर हंटर और १९७९ की फिल्म क्रेमर वर्सेज क्रेमर, जिसपर हिंदी फिल्म अकेले हम अकेले तुम आधारित थी, से उन्हें आलोचनात्मक तथा व्यावसायिक सफलता काफी जल्दी हासिल हो गयी; जहाँ पहली फिल्म ने उनहे अपना पहला ऑस्कर नामांकन दिलाया वहीँ दूसरी ने पहली जीत। इसके अलावा उनहे सोफीस चॉइस (१९८२) और द आयरन लेडी (२०११) में भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के दो और ऑस्कर पुरस्कार मिले। मेरिल स्ट्रीप ऑस्कर और गोल्डन ग्लोब के इतिहास में सबसे ज्यादा बार नामांकित अभिनेता हैं। उनहे ऑस्कर में १७ बार नामांकन और ३ बार जीत और गोल्डन ग्लोब में २६ बार नामंकान और ८ बार जीत हासिल हुई है। उनहे दो एमी पुरस्कार, दो स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड अवार्ड्स, एक कान फ़िल्मोत्सव पुरस्कार, पांच न्यू यॉर्क क्रिटिक्स सर्किल पुरस्कार, दो बाफ्ता पुरस्कार, एक ऑस...
हाल ही में क्या हुआ
"मुझे आश्चर्य है कि क्या मैं इसे सुखद अंत के साथ आराम से देखने में सक्षम था?" द डेविल वियर्स प्राडा 2 हैरी बार्न्स की फिल्म समीक्षा (इंप्रेशन/रेटिंग)

नफ़्रननोस्ट और स्टेकानी। सेस्के ह्लासी हैथवेओवे ए ब्लुंटोवे ओ नवरातु के फिल्मु काबेल नोसि प्रदु पो 20 लेटेक
"मुझे कोई शिकायत नहीं है❗️.स्टेनली टुकी की उपस्थिति बहुत बड़ी है❗️" द डेविल वियर्स प्राडा 2 नाबे की फिल्म समीक्षा (इंप्रेशन/रेटिंग)
